Oplus_131072
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। दो दिवस शेषोपरांत 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन उत्सव को मद्देनजर रख जिले में चौक- चौराहों, गली- मोहल्ले में पंडालों की सजावट v तैयारियां बड़े ही जोर शोर से की जा रही हैं। कहीं कहीं तो कारीगरों को बाहर से बुलाकर सुंदर आकृतियों वाले हाई फिट पडाल तैयार किए जा रहे हैं। सही मायनों में कहा जा तो गणेशोत्सव का खुमार सभी पर सर चढ़ के बोल रहा है।
सजा गणेश प्रतिमाओं का बाजार…
गणेश चतुर्थी को लेकर जिले में गणेश प्रतिमाओं का सजा बाजार बड़ा ही आकर्षक लग रहा है। छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियां दुकानों में सजाई गई है।जिनकी खरीदारी लोगों ने अपनी अपनी पसन्द अनुसार शुरु कर दी है। गणेश चतुर्थी को दो दिन का समय शेष होने पर मूर्तिकार भी मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जिसमें रंग के साथ ही मूर्तियों को वेशभूषा और शृंगार करके आकर्षक बनाई जा रहा हैं।मूर्तिकार की बनाई अलग-अलग मुद्रा और स्वरूप की बप्पा की मूर्तियां श्रद्धालुओं को पसंद आ रही हैं।
नए थीम के साथ गणेश प्रतिमाए…
मूर्तिकारों ने इस बार गणेशजी की अगल-अलग मुद्रा और स्वरूप की आकर्षक मूर्तियां बनाई हैं. जिसमें इस बार भगवान शिव की गोद में बाल गणेश, शिवजी के अघोरी रूप में गणेश जी, बाघांबरधारी गणेश, शेषनाग धारी गणेश, रिद्धि सिद्धि के साथ सिंघासन पर बिराजे गणेश जी की आकर्षक मूर्ति बनाई गई हैं। इसके अलावा गणेश जी की सवारी चूहे को भी सुंदर रूप दिया गया है।
मिट्टी की मूर्तियों की खूब डिमांड…
ग्राम पंचायत खरवत में संचालित ॐ गणेशाय मूर्ति कला केंद्र के मुख्य मूर्तिकार धनेश्वर प्रसाद ने बताया कि करीब 3 माह पूर्व से मूर्तियां बना रहे हैं. जिसमें मिट्टी, भूसा, धान की पराली और जूट की बोरी का प्रयोग करते हैं।
मूर्तिकार धनेश्वर ने बताया कि 1 फीट से 25 फीट तक की करीब 200 से अधिक मूर्तियां तैयार हैं। जिनमें 45 मूर्तियां बड़ी और आकर्षक स्वरूप वाली हैं। हमने जो मूर्तियां बनाई हैं. उनकी कीमत 2,000 रुपये से 40 हजार रुपये तक की हैं। कोरिया समेत आसपास के जिलों जैसे अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़ से लगे ब्लाकों से भी आर्डर करके मूर्तियां तैयार कराईं गई हैं। जो अब बुकिंग v आर्डर के अनुसार ले जाना शुरू हो गई हैं।
टेंट और डीजे वालों की चांदी…
त्योहारों की शुरुवात होते ही टेंट v DJ संचालकों की चांदी हो जाती है। पूजा पडालों को लेकर टेंट की सजावट, साउंड डीजे बुकिंग कर लगवाना,जो की पूजा पंडालों की सुंदरता v रौनक को दोगुनी कर देती है। पूजा समितियों द्वारा सारी तैयारियां कर ली गई हैं।




