सुरेश सोनी :-
नारायणपुर।वीर सावरकर इंडोर स्टेडियम में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026को आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में लगभग 200 स्केटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारायणपुर से कुल 23 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
नारायणपुर के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनका नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत रही।
कोच आर. बलराम पुरी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बच्चों ने प्रतिदिन लगभग **तीन घंटे नियमित अभ्यास* किया। अभ्यास के दौरान कई बच्चों को चोटें भी लगीं, लेकिन बच्चों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
कोच आर. बलराम पुरी ने कहा कि *नारायणपुर में अभी तक स्केटिंग के लिए उचित रिंग एवं आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।* इसके बावजूद यहां के बच्चे अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर लगातार पदक जीतकर नारायणपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
नारायणपुर के पदक विजेता खिलाड़ी
*स्वर्ण पदक विजेता:*
* भव्या उसेंडी
* चित्रांश
* युवांश साहू
* जिंदगी देवांगन
* नियति बम्भोले
* दानिश मेमन
* दिव्यांशी नेताम
* अन्मय यादव
* अंजली
*रजत पदक विजेता:*
* अद्विक राठौर
* काव्यांश नेताम
* अनुराग नांदरे
* मनदीप सिंग
* देवांशी नागवंशी
* आर आर्यव
कांस्य पदक विजेता
* तनिष्क उसेंडी
* मानस्वी जैन
* शौर्य साहु
* आरोन टोप्पो
* इबादत ताज
* आदित्य साहु
* अन्य खिलाडी के रूप में
* उम्मे कुलसुम
* आरु कुमावत
खिलाड़ियों एवं उनके माता-पिता ने कहा कि नारायणपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।यदि प्रशासन द्वारा स्केटिंग रिंग सहित अन्य खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल मैदान और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो यहां के बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर नारायणपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते हैं।
खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की की नारायणपुर में सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सके।
इस शानदार उपलब्धि पर आदेश्वर स्कूल, सेजेस, केंद्रीय विद्यालय एवं विश्वदीप्ति स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा शहरवासियों ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नारायणपुर के ये प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।




