सरफराज़ अंसारी की रिपोर्ट बुलंद टाइम्स बीजापुर
बीजापुर। जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस ने करकेली से बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे कच्ची पगडंडी से करीब 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर IED बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, माओवादियों ने यह IED पूर्व में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता (BDS) और थाना बेदरे के जवानों ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए डिमाइनिंग कार्रवाई की।
जांच में सामने आया कि IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से तैयार किया गया था। BDS की टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क किया गया है।
पुलिस की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।







