मध्यप्रदेश; पिपरिया मध्यप्रदेश पिपरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में WCO NGO की तरफ से जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां दीं गईं और बाल लीलाओं का और श्रीराधाकृष्ण की लीलाओं का भी दर्शन कराया गया.अमृता राजे पालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों से मुलाक़ात की , प्यारे प्यारे बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी साथ ही सभी माताओं ने मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन भी किए जिसमें भक्ति रस छाया हुआ रहा ।
मंदिर को भव्यता से सजाया
कार्यक्रम के लिए श्रीकृष्ण मंदिर को बहुत ही सुंदर सजाया गया जिसमें सभी भक्तों का विषेश योगदान रहा सबका कहना था कि जब हम अपने लिए अपने घर को सजा सकते हैं तो जगत के पालनहार के लिए इतना प्रयास तो कर ही सकते हैं ये हम सबका धर्म भी है और कर्तव्य भी है। इस धार्मिक आयोजन के लिए एनजीओ की संचालक शीतल मौर्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं गईं।



