सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार जिले में ग्राम पंचायतों एवं जिला स्तर पर भी निरंतर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत् 04 सितम्बर दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से ग्राम रेमावण्ड एवं 11 सितम्बर दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से ग्राम ओरछा व 20 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से ग्राम कुरूषनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त विभागीय अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारियों को उपस्थित रहकर कार्य करने हेतु कलेक्टर मांझी द्वारा निर्देशित किया गया है।



