बालाघाट | प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से एक दिवसीय महिला पेंशनर्स प्रकोष्ठ का प्रांतीय अधिवेशन नर्मदीय भवन भोपाल में आयोजित किया गया । जिसमें प्रदेश के सभी जिलो से महिला प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की । सर्वप्रथम अतिथिद्वयों द्वारा मां रेवा के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक जी पी शर्मा द्वारा वरिष्ठ नागरिको के हितार्थ बैक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
स्कंद गुप्ता वरिष्ठ पेंशन सेल प्रबंधक द्वारा पेंशनर्सों के बैक मे होने वाली समस्यों को त्वरित रुप से निराकरण करने का आश्वासन दिया गया । बैक प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी महिला पुरुष पेंशनर्सौं का सम्मान कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया । तत पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बुधौलिया जी ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए महिला पेंशनर्स प्रकोष्ठ के गठन पर चर्चा की गई। जिस पर प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपनी सहमती प्रदान की गई। मायारानी चौहान को प्रांतीय अध्यक्ष , कुंमकुम राठौर को भोपाल जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । अधिवेशन में विभिन्न जिलों से लगभग 100 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सभी प्रांतीय, संभागीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के द्वारा प्रदेश शासन पर कटाक्ष करते हुए उसे वरिष्ठ पेंशनर्सों के प्रति संवेदनहीन बताया ।
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर , पेंशनर्सों का आर्थिक शोषण करना , भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना एवं स्वास्थ्य लाभ के अधिकारो से दूर रखना आदि पर मुखर विचार रखे महिलाओ ने भी आगे आकर प्रदेश शासन के खिलाफ किये जाने वाले आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने की बात कही । प्रांतीय अधिवेशन में निकट समय में संगठन को मजबूत करने और आंदोलन करने के लिए संभागीय व प्रांतीय पदाधिकारियों को संभावित जिलों का दौरा करने अधिकृत किया गया । अंत में आभार प्रकट कर अधिवेशन के समापन की घोषणा की गई।



