अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
बालाघाट | सी एम राइस उमा. विद्यालय बालाघाट के सभागृह में विश्व हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन प्राचार्य डा. युवराज रहांगडाले की अध्यक्षता में तथा हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल सहज के मुख्य आतिथ्य एवं प्रांत अध्यक्ष महाकौशल प्रांत प्रणय श्रीवास्तव व जिला महामंत्री अमर सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया । सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन अतिथिद्वयों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के मधुर स्वर के मध्य किया गया ।
विद्यालय के बच्चों की साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने सबका मन मोह लिया । जिससे प्रतित होता है कि देश में ही नही पुरे विश्व में हिन्दी का भविष्य उज्जवल होगा। डा. युवराज रहांगडाले के अनुभवी एवं समर्थ निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु परिश्रम कर रहे है । कार्यक्रम में प्रणय श्रीवास्तव द्वारा बच्चों से पहेली पुछकर उत्तर देने वाले बालकों को पुरस्कृत किया गया । वही कविता, गीत , नृत्य एवं प्रश्नोत्तर में भाग लेने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र व प्रतिक पदक से सम्मानित किया गया । अंत में आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।



