सी एल साहू की रिपोर्ट ;-
कांकेर| वैसे तो कांकेर मे कभी मेन रोड मे तो कभी किसी के घर मे भालुओं का अपने परिवार सहित आना जाना लगा रहता है। कांकेर के चारो तरफ पहाडो मे भालू, चीता, आदि जंगली जानवरों का बसेरा है जिस वजह से कई घटनाए भी घट चुकी है। अभी अभी ताजातरीन कांकेर से लगभग 2 कि.मी. दूर डुमाली के पहाड में 6 चीता का समूह देखा गया है , जो कि लगता है एक ही परिवार से है। यह कांकेर वासियों के लिए बहुत चिंतनीय विषय भी है। आशा है वन विभाग इस पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।



