डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रदेश नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के मार्गदर्शन में ग्रामीण मंडल नारायणपुर के शक्ति केंद्र एडका के विभिन्न बूथों पर रविवार को सदस्यता बैठक आयोजित किया। बैठक में मोबाइल से डिजिटल मेंबरशिप बनाए जाने की प्रकिया बूथ अध्यक्ष,सचिव एवं कार्यकर्ताओ को अवगत कराया गया। ग्रामीण मंडल नारायणपुर में सदस्यता अभियान शुभारंभ बाद से ही लगातार शक्ति केंद्र और पोलिंग बूथ में बैठक कर अभियान को तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
ग्रामीण भाजपा मंडल की टोली में सदस्यता अभियान के संयोजक ,मंडल प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल सदस्य, शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक ,सदस्यता अभियान में शक्ति केंद्र सहयोगी एवं सह सहयोगी जनप्रतिनिधिगण दौरा कार्यक्रम 16 सितम्बर को शक्ति केंद्र देवगांव और गढ़बेंगाल,17 सितंबर को शक्ति केंद्र बाकुलवाही,18 सितम्बर को शक्ति केंद्र दण्डवन, छोटेडोंगर और दौड़ाई,19 सितंबर को करलखा और बिंजली शक्ति केंद्र ,20 सितम्बर को जम्हरी शक्ति केंद्र,21सितम्बर को रेमावंड और बेनूर शक्ति केंद्र और 22 सितम्बर को एडका शक्ति केंद्र में सदस्यता बैठक हुआ।
बैठक में पोलिंग बूथ में निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओं से 50 सदस्य बनाते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र में 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य को सभी के साथ मिलकर पूरा करने आग्रह किया गया। सदस्यता अभियान में भाजपा ग्रामीण मंडल में अब तक 3000 से अधिक भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन चुके है। एडका शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 79,77,80 के बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक शान्तु दुग्गा ,जिला पंचायत सदस्य मंगली कावड़े, जनपद सदस्य बुधराम वड्डे, शक्ति केंद्र सह संयोजक नानू नाग,राजेश ठाकुर,बूथ अध्यक्ष दुकार हिचामी,राजू दुग्गा,सुनीता मंडावी सरपंच, वरिष्ट कार्यकर्ता रूप नारायण ठाकुर,मोहन दुग्गा,रामसिंह हिचामी,चमरू नेताम,बिन्देश हिचामी,आयुष्मान उईके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



