अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | बिलासपुर रतनपुर शारदीय नवरात्रि का महा पर्व 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ डांडिया नाइट में गरबा खेलने के लिए आ रहे है तो आ जाइये इस नवरात्रि नया बस स्टेण्ड रतनपुर मे, जहां पर गरबा धूमधाम से मनाया जाता है।नवरात्रि उत्सव के समय हजारों की संख्या में महिलाएं और लोग एक साथ गरबा करते लम्बे समय से नजर आ रहे हैं. जो की हर नवरात्रि मे इस उत्सव के लिए प्लेटफार्म (जगह ) तलाशते है तो आपको बता दें|
नव यूथ डांडिया ग्रुप मित्र मंडली रतनपुर के द्वारा डांडिया, गरबा डांस का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है जिसमे आपको सिंगल, कप्पल, ग्रुप डांस होता है जिसमे बड़ी संख्या मे युवा, युवती ओर महिलाये,भाग लेते है रतनपुर में इस बार इस नवरात्रि मे 5 व 6 अक्टूबर को डिस्को डांडिया, गरबा का आयोजन होने जा रहा जिसकी तैयारी पुरे जोर शोर से चल रही है इसके अलावा इसका सीधा प्रसारण भी 2024 में लोकल नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा,
इस आयोजन में दुर्गा माता की महा आरती के बाद पार्टिसिपेंट्स सर्कल में गरबा खेलते है. यहां पर कई तरह के व्यजनों (खाने-पीने )के स्टॉल भी लगे होते हैं. इसके साथ ही सभी लोग गरबा ड्रेस में डांडिया करते हैं. रतनपुर मे विगत तीन वर्षो से शारदीय नवरात्रि मे नव यूथ डांडिया गरबा महोत्सव आयोजन होता है. गरबा खेलने के लिए आमतौर पर रजिस्ट्रेशन, करवाना होता है जिसमे पास सिस्टम होता है, जहाँ माता की पूजा के साथ गरबा नाइट शुरू होती है.
वही समिति डांडिया आयोजन ग्रुप ने बताया की पास (PASS) इसलिय रखा जाता है जिससे असामाजिक तत्वों की प्रवेश न कर सके गरबा एक प्रकार से देवी माँ की आराधना के साथ साथ एक पारिवारिक एवंम सामाजिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम की भव्यता एवं कार्यक्रम मे भाग लेने वालो की सुविधा एवं सुरक्षा विशेष ध्यान रखा जाता है जिससे की नगर का नाम बड़ा हो, कार्यक्रम की पूरी तैयारी लगभग अंतिम स्वरूप की तरफ है,.



