डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान ’’ चला कर क्षेत्र के लोगों को साइबर फॉड से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 15.10.2024 को नारायणपुर शहर अन्तर्गत शासकीय कन्या विद्यालय बंगलापारा नारायणपुर एवं विश्वदिप्ती प्राइवेट विद्यालय बंगलापारा नारायणपुर पर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा पर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान 2024 चलाया गया।
उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन ने बताया कि- अधिकांश साइबर अपराध सोशल मीडिया प्रोफाईल की सुरक्षा में कमी के कारण होते है जिससे डेटा चोरी या ठगी जैसी समस्याएं सामने आती है ओटीपी फॉड, सेक्सटार्शन (वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग ) और यूपीआई फॉड जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दिया गया। साथ ही साथ आनलाईन स्पैम, फजी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट करने का झांसा, लॉटरी या ईनाम का लालच के नाम पर धोखाधड़ी, सरकारी एजेंसी के नाम धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा के महत्व और अपने मोबाईल नम्बर और व्यक्तिगत जानकारी को लोगों से सुरक्षित रखने और अंजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने के बारे में बताया गया।
संदिग्ध कॉल, लिंक या अंजान व्हाट्सएप ग्रुप से दूर रहे। फर्जी कॉल आने पर सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को देने ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उपभोक्ताओं को जटिल पासवर्ड का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड अपडेट करते रहने साथ ही साथ साइबर क्राईम के रोकथाम के लिए स्कूली छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगणों को अपने क्षेत्र के लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए वृहत रूप से प्रचार-प्रसार करने के संबंध अपील किया गया।
साइबर टीम द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं से साइबर ठगी से बचने के संबंध में मूलभूत प्रश्न किया गया जिसका छात्र/छात्राओं द्वारा सही जवाब दिये जाने के फलस्वरूप उन्हें नगद राशि से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
साइबर ठगी के मामले में एफआईआर करने की आवश्यकता नहीं। बल्कि पीड़ित शीघ्र 24 घंटे के अन्तराल में डॉयल 1930 और साइबर हेल्प लाईन व्हाट्सएप नम्बर 9479281934 एवं ईमेल आईईडी cybercrime.gov.in में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रूपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश प्राप्त कर ठगी की राशि प्राप्त कर सकते है।
राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान-2024 के अन्तर्गत जिला नारायणपुर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान जारी है।



