मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| 16.10.2024 को उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव कु. गायत्री साय व्यवहार न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर के द्वारा उप-जेल नारायणपुर का किया निरीक्षण।
जिसमें उपस्थित बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण से उपलब्ध करवाए जा रहे निःशुल्क अधिवक्ता व निःशुल्क सलाह की जानकारी, एवं बंदियों को कारावास अपराध के संबंध में विधिक जानकारियां दी गई एवम् बंदियों की उम्र के संबंध में पुछताछ किया गया व अभिरक्षा में किशोर बंदियों को संख्या निरंक पाया गया व कुल बंदियों की संख्या 87 है|
जिसमें 17 बंदी पेशी पर गए हुए व उपस्थित बंदीयों की संख्या 70 पाया गया। इस अवसर पर पूनम देवांगन सदस्य किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर चन्द्रप्रकाश कश्यप प्रतिधारक अधिवक्ता नारायणपुर, घासीराम नेताम,पी एल वी , हीना प्रधान पी एल वी किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर सहित उप-जेल नारायणपुर के कर्मचारीगण व बंदीगण उपस्थित रहे।



