अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ;-
बालाघाट | कलेक्टर मृणाल मीना ने कोविड-19 महामारी में अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उपहार भी बांटे। गौरतलब है कि शासन द्वारा बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई ऐसे बच्चों की देखभाल एवं शिक्षण के लिए आर्थिक सहायता प्रतिमाह 5000 रुपये प्रदान की जाती है।
इसी कड़ी में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कलेक्टर ने ऐसे अनाथ बच्चों को दीपावली के पर्व पर उपहार देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने बच्चों से उनके जीवन दिनचर्या के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों को अपना मोबाईल नंबर दिया।
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि अगर आपको किसी प्रकार की भी परेशानी हो तो आप मुझे कॉल कर बता सकतें है।वे नि:संकोच चेंबर में आकर मुझे मिल सकते हैं। आपकी जो भी समस्या हो उसका निराकारण किया जायेगा। इस दौरान एसडीएम गोपाल सोनी उपस्थित रहे ।




