खैरा : बलौदाबजार जिले के ग्राम खैरा जहा प्रसिद्ध भुलभुलइया मंदिर है। मंदिर पास ही सरपंच द्वारा कांजीहाउस बनाया गया है जहा कम जगह मे अधिक गौ वंश को बंधक बना कर रखा गया है व देखरेख व चारा पानी के बैगर रोजाना दो- तीन गौ वंश की मौत हो जाती है |
ग्रामीण द्वारा बताया गया की अब तक तीन सौ गौ वंश की मौत हो गयी है और आगे भी होते रहेगी यह बात का खुलासा तब हुआ की बुलंद टाइम्स न्युज के ब्युरो चीफ ब्रजेश शर्मा मंदिर मे दर्शन करने गये हुवे थे |
तब ग्रामीणो के द्वारा और गौवंश को बचाने का निवेदन किया गया तब मौके पर पहुच कर निरीक्षण किया गया तब पता चला की चारा की नामो निशान नही मिला और तीन गाय सिरियस पड़े मिले जिनकी सुचना व फोन पर ही करहीबजार चौकी मे थाना प्रभारी से की गयी व सभी गाय को बंधक से छुडाने का निवेदन किया गया|
यदि सुचना मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कदम नही उठाया जाता व पुनः और गौ वंश की मृत्यु हो जाती है तो उनकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन कि होगी व दोषी उपर कार्यवाही नही करती तो ऐसे स्थिती मे बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा ।



