डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
कांकेर | उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 16 नवंबर 2024 को नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर कांकेर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 5 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए।
मारे गये नक्सलियों के नाम व पद
1. वनोजा मिचा कारम, DVCM , ईनामी-08 लाख।
2. सुरेश गावड़े ACM, ईनामी-05 लाख।
3. संतोष कुरचामी, PM ईनामी-05 लाख।
3. मनीष पद्दा, PM ईनामी-05 लाख।
5. पुनीता, PM, ईनामी-05 लाख।
⚫️ बरामद हथियार
01. एस.एल.आर. रायफल 01 नग।
02. इंसास रायफल 01 नग।
03. 12 बोर रायफल 02नग।
04. .315 रायफल 01 नग
05. बीजीएल लॉन्चर 01 नग
एवं भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक सामान सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुआ।
⚫वापसी में सर्च के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाया गया दो आईईडी को खोजने में मिली सफलता। सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए आईईडी को निष्क्रिय किया गया।
⚫️ 16 तारीख की मुठभेड़ में 02 जवान घायल हुए थे । दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। ईलाजरत घायल जवान की स्थिति सामान्य है।




