सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर बिपिन मांझी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में लालबती पटेल ग्राम महिमागवाड़ी द्वारा मृतक योगेन्द्र पटेल भृत्य के संबंध में, अध्यक्ष निषाद समाज नारायणपुर द्वारा शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत खड़कागांव द्वारा मुरूम सड़क प्रदाय करने,
बामदेव देवांगन निवासी नारायणपुर द्वारा जमीन में पुलिया के पानी का रिसाव एवं अर्थिक क्षति, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत बाकुलवाही द्वारा स्टाप डेम मरम्मत करवाने एवं बाकुलवाही जलाशय में गाद साफ-सफाई एवं मुख्य नहर की रिपेरिंग कार्य के संबंध में,
अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर द्वारा विद्यालय में रेनवाटर हार्वेस्टींग कार्य के संबंध में एवं जर्जर शौचालय को मरम्मत करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर मांझी ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।



