सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के अंतर्गत आज दिनांक 06 जनवरी 2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शशि भूषण कन्नौजे सहायक प्राध्यापक,
वनस्पति शास्त्र शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव बस्तर उपस्थित रहे अपने व्याख्यान में उन्होंने विषय जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान पर व्याख्यान दिए एवं छात्रों को विज्ञान के प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को बताया। अध्यक्षता कर रहे हैं|
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस आर कुंजम ने पर्यावरण के महत्व के संबंध में जानकारी दिए इस कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बी.डी. चांडक द्वारा किया गया |
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन संजय पटेल ग्रंथपाल एवं निर्देशन डॉ. मीनाक्षी ठाकुर द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रफुल्ल गेडाम, प्रीति, कल्पना डॉ. वन्दना संजय नेताम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ-साथ एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर वनस्पतिशास्त्र के 35 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



