सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | 19वीं मत्सोगी डो नेशनल चैम्पियनशिप 5 से 7 जनवरी तक चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, हिमाचल, बिहार, हरियाणा, पंजाब, वेस्ट बंगाल और मणिपुर सहित कुल 730 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें जम्मू और कश्मीर ने प्रथम, छत्तीसगढ़ ने द्वितीय और दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिले से 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
14 वर्ष बालक वर्ग में तन्मय कतलाम ने स्वर्ण पदक, आयुष सिंह और शिवम् नांद्रे ने कांस्य पदक जीते।
वहीं, 17 वर्ष बालिका वर्ग में चंद्रकांता कस्यप ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अबूझमाड़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अब तक 498 मेडल जीतने का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है।
इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) खेलों में भी हिस्सा लिया है।
कोच आर. बलराम पूरी ने रेफरी के रूप में मैच की कमान संभाली और जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं,
जिला शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विस्वदीप्ति और किकबॉक्सिंग सदस्य रामसाय वड्डे, जगजीवन राम साहू एवं संतोष निर्मलकर ने शुभकामनाएं दी।



