सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 03 तहसीलपारा, मतदान केन्द्र क्रमांक 07 बखरूपारा और मतदान केन्द्र क्रमांक 04 बंगलापारा का निरीक्षण किया गया।
तहसीलपारा मतदान केन्द्र में 488 पुरूष और 483 महिला मतदाता सूची में शामिल थे। इसी प्रकार बखरूपारा मतदान केन्द्र 07 (क) में 665 मतदाता शामिल थे, जिसमें 330 पुरूष, 334 महिला और तृतीय लिंग के 01 मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
बखरूपारा मतदान केन्द्र 07 में 670 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 301 पुरूष, 369 महिला मतदाता हैं। कलेक्टर ने बखरूपारा मतदान केन्द्र के निरीक्षण पश्चात् मतदान केन्द्र क्रमांक 04 और 04 (क) बंगलापारा का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदान अधिकारियो से निर्चाचन संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान इस मतदान केन्द्र में 23 प्रतिशत मतदान किया गया था।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, सहायक रिटर्निंग आफिसर अभयजीत मण्डावी और नगरपालिका सीएमओ आशीष कोर्राम उपस़्िथत थे।




