नारायणपुर | नगरीय निकाय निर्वाचन नारायणपुर में आज मंगलवार को हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।
नगरीय निकाय में भी बड़ी संख्या में मतदाताआंे द्वारा पूरे जोश के साथ सवेरे से ही घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान किया गया।
मतदान केन्द्रों पर महिला पुरूषांे की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बुजुर्ग मतदाताओं के साथ नये मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक घरों से निकलकर मतदान करने आगे आये।
नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर में प्रातः 8 से 10 बजे तक 15.67 प्रतिशत, 12 बजे तक 32.67 प्रतिशत, 02 बजे तक 59.25 प्रतिशत और 04 बजे तक 64.40 प्रतिशत मतदान किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 70.71 प्रतिशत मतदान हुआ।



