अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर | रतनपुर गाँधी नगर निवासी रामशरण सिंह थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ग्राम पोंड़ी सिल्ली मोड़ के पास होटल/दुकान है, जहाँ दिनाँक 07/03/2025 को रात्रि करीबन 09:00 बजे शराब के नशे में आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा आया और प्रार्थी से गुटखा माँगने लगा, प्रार्थी के द्वारा अभी दुकान बंद हो गया है,
मैं सामान नहीं दे पाउॅगा बोलने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते व जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी के दुकान में तोड़फोड़ किया व प्रार्थी के साथ मारपीट कर प्रार्थी को गंभीर चोंट पहॅुचाया है।
कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पुलिस टीम भेजकर आरोपी को चंद घंटो में गिरुफ्तार कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, आर. कृष्णा बिंझवार का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. राजकुमार विश्वकर्मा पिता सुखीराम विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी भीमपुरी चौकी जूनापारा, हाल मुकाम पोड़ी (सिल्ली मोड़ के पास) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।



