ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
बिलासपुर| रतनपुर वार्ड क्रमांक 2 में नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है,जिसमे गुणवत्ता हीन मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है!और नाली मे की गई खुदाई की मिट्टी को रास्ता मे डाल दिया गया है को हटाया नहीं जा रहा है|
जिससे स्थानीय लोगों क़े साथ स्कूली बच्चो और शिक्षको को आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर जमा मिट्टी के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, और लोग फिसलने व गिरने का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में भी घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से जल्द से जल्द मिट्टी हटाने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग करने की बात कही।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है



