अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर वार्ड क्रमांक 2 गांधीनगर में संचालित उचित मूल्य की दुकान जो विनायक स्व सहायता समूह के नाम पर दर्ज है जिसका संचालन ब्रिज भूषण सिंह के द्वारा किया जाता है विगत कुछ महीनो से हितग्राहियों में शक्कर के माप को लेकर गहरा असंतोष था|
उचित मूल्य की दुकान में मिलने वाले शक्कर को बाहर के किसी भी दुकान में तौल कराने पर वजन में 100 से 200 ग्राम की कमी पाई गई संचालक को ऐसा करने से मना करने के बाद भी संचालक ने तौल में हेरा फेरी करना नहीं छोड़ा |
वार्ड क्रमांक 2 के कुछ हितग्राहियों द्वारा शक्कर के तौल के समय जब संचालक को रंगे हाथों पकड़ा गया संचालक द्वारा तराजू में 200 ग्राम का चुंबक लगाया गया था इस घटना के बाद हितग्राहियों द्वारा वजह पूछने पर उसने जवाब दिया कि मुझे ऊपर के अधिकारियों को पैसा देना पड़ता है|
उक्त घटना की शिकायत के लिए रतनपुर बीट के प्रभारी खाद्य निरीक्षक राजीव लोचन तिवारी से संपर्क किया गया संपर्क नहीं हो पाया | उक्त घटना के बाद वार्ड क्रमांक 2 के हितग्राहीयों में बहुत रोष व्याप्त है उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का मन बनाया है|
देखा जाना शेष है कि इस घटना के बाद दुकान संचालक बृजभूषण सिंह पर क्या कार्रवाई होती है या फिर उसके कहे अनुसार संबंधित अधिकारियों का कृपा पात्र बना रहेगा|



