हेमु साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर \ शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम पंचायत कवि आसना में 24-30 मार्च तक आयोजित किया गया है जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा दैनिक गतिविधि के अंतर्गत छठवे दिवस दिनांक 29-03-2025 को प्रातः 5:00 बजे प्रभात फेरी व योग व्यायाम के साथ दिनचर्या की शुरुआत की गई। व्यायाम के साथ ही एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट गजेंद्र पी.टी.आई. द्वारा परेड, ड्रिल,नमन आदि सिखाया गया।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुलदीप राजपूत, पारस पाणिग्राही (फार्मशिस्ट ), सुदूर पोयाम (लेब तकनीशियन ), डॉ. भुनेश्वर साहू (एन.एस.एस. प्रभारी), डॉ. सोहन मिश्रा, डॉ. दुर्गेश डिक्सेना,जानकी कश्यप (सरपंच ), मदन यादव, शिक्षक संतोष झा एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण में नि:शुल्क जांच प्रबंध किया गया। जिसमें ग्राम कविआसना के ग्रामीणों ने अपना ब्लड प्रेसर, वजन, ऊंचाई , रक्त जांच कराया साथ ही स्वयंसेवकों ने भी अपना रक्त जांच कराया। शिविर में रक्तदान का प्रबंध भी रहा।
आज के निरीक्षण में ग्रामवासियो ने अपनी उपस्थिति देकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाया। डॉ. कुलदीप राजपूत ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है” हमें अपने शरीर के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण भी अच्छा होगा और हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा।
स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात एन.एस.एस. परिसर में पत्रकारिता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता प्राध्यापक निरंजन कुमार रहे। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आप कैसे अपना भविष्य बना सकते हैं और डिजिटल मीडिया जैसे यूट्यूब प्लेटफार्म में युवा अपना स्वतंत्र पत्रकार बनने का मौका बना सकते हैं।
अपराह्न 2:00 से बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रमोद शुक्ला (व्याख्याता) मॉडल कॉलेज जगदलपुर, डॉ अतुल द्विवेदी सहायक प्राध्यापक मॉडल कॉलेज जगदलपुर, एनएसएस अधिकारी डॉ संजीवन कुमार, एनएसएस प्रभारी डॉ भुनेश्वर साहू, डॉ सोहन कुमार मिश्रा, जानकी बाई कश्यप (सरपंच कविआसना) उपस्थित रहे। आज के बौद्धिक परिचर्चा का मुख्य विषय शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
कार्यक्रम का प्रारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया मंचस्थ समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बौद्धिक परिचर्चा के छठवें दिवस पर डॉक्टर प्रमोद शुक्ला ने शिक्षा से संबंधित जानकारी सभी के साथ साझा किया। उन्होंने आय के अन्य स्रोत जैसे कि रोजगार नियोजन, ई – समाचार , प्रतियोगिता दर्पण आदि चीजों के बारे में बताया। आखिर में उन्होंने कहा की सेवा केवल दान नहीं बल्कि नैतिकता संबंधी सेवा ही अर्थपूर्ण सेवा है। इस प्रकार मुख्य अतिथि ने अपना अनुभव सभी के साथ साझा किया।
दिनचर्या की अंतिम कड़ी में संध्या 7 से 9:00 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें स्वयंसेवकों के सभी समूहों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन आदि का प्रदर्शन किया साथ ही ग्राम कविआसना के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रकार स्वयं सेवकों के छठवें दिन के दिनचर्या की रूपरेखा रही।



