ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
रतनपुर | मां महामाया की नगरी रतनपुर में कई जगहों पर आसानी से नशीली पदार्थ का मिल जाना इस बात का प्रमाण है कि रतनपुर अब धीरे-धीरे उड़ता पंजाब बनता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि रतनपुर मां महामाया की पावन नगरी में आजकल नौजवान युवक अपने अच्छे मार्ग से भटक कर गलत मार्ग पर जाने लगे हैं|
इसका मुख्य कारण है कि आसानी से नसिली पदार्थ का उन तक पहुंच पाना या मिल पाना समय रहते अगर जग जग पर मिलने वाली नसिली पदार्थों को बंद कराया नहीं गया यह पकड़ा नहीं गया तो निश्चित रूप से हमारी जो पावन नगरी रतनपुर है वह उड़ता पंजाब बनने में ज्यादा देर नहीं लगेगा क्योंकि अगर जगह-जगह बिकने वाली नशीली पदार्थ का बिकना जारी रहेगा|
तो निश्चित नौजवान युवक अपराध की ओर अपना मुख मोड़ेंगे क्योंकि रतनपुर में अब दारू गांजा नाइट्रा महुआ दारू इंजेक्शन जैसी बहुत सारे नशीले पदार्थ अब धड़ल्ले से मिल पाना किन्तु यहां की पुलिस प्रशासन को कोई भी सुध नहीं और यही रहा तो रतनपुर में अपराध और भी तेजी से होगा|
समय रहते इन्हें रोकना होगा और इन सब के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे तभी जाकर रतनपुर की युवा सही दिशा की ओर पहुंच पाएंगे जगह जगह बिकने वाली दारू, गांजा, नाइट्रा, महुआ दारू इंजेक्शन पदार्थ जैस नशीली पदार्थको रोकने के लिए हमें और पुलिस प्रशासन शासन को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे तभी रतनपुर का विकास होगा और यहां के युवा सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे




