सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला नारायणपुर में देश की नारी के सम्मान में भारतीय सेना के द्वारा किया गया सफल ऑपरेशन सिन्दूर के समर्थन और सेना के उत्साहवर्धन और आभार व्यक्त करने के लिए जिले के महिलाओं ने सिन्दूर शौर्य शोभायात्रा का आयोजन आज दिनांक 24 मई को किया।
जिसमें इसमें नारायणपुर जिले के महिलाओं ने स्वयं से ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं ने अपने माथे पर बड़ी सिंदूर लगाकर और भारतीय संस्कृति के अनुसार लाल साड़ी पहनकर इस आयोजन में हिस्सा लिया । आयोजन जगदीश कला मंदिर में एकत्रीकरण किया गया|
जिसमें भूतपूर्व सैनिक राजू कश्यप, शैलेन्द्र कुमार चंदेल को समस्त नारायणपुर वासियों की ओर से सेना के प्रतिनिधि स्वरूप नारियल और शाल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस सभा में नारी शक्ति के रूप में संगीता जैन और अन्य महिलाओं को मुख्य अतिथि बनाया गया|
इस आयोजन का संचालन भी नारी शक्ति के रूप में रीना मंडल ने किया। उद्बोधन के कड़ी में रीता मंडल, रमशिला झा ने जिले के निवासियों को ऑपरेशन सिन्दूर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह दूसरी अधिकारी थीं|
जिन्होंने सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी दी व्योमिका सिंह इंडियन एयर फ़ोर्स में हेलीकॉप्टर पायलट हैं और दुर्गम परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर उड़ाने के कई अभियान में शामिल रही है जिनके के विषय में बताया और नारायण प्रसाद साहू, अध्यक्ष सनातन धर्म मंच और शुभम नाग बजरंग दल नारायणपुर ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी लोगों का दिल त लिया।
इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने संबोधित करते हुए देश की इस परिस्थित और विपक्ष और और कुछ लोगों के बयान पर चिंता जताई। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय का नारा लगाते हुए स्थल जगदीश कला मंदिर से राव चौक होते हुए जय स्तंभ चौक नारायणपुर तक शोभायात्रा का आयोजन किया|
इस आयोजन में आसपास के तथा नारायणपुर जिला मुख्यालय के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की आयोजन महिला मंडल नारायणपुर एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच छत्तीसगढ़ जिला नारायणपुर की ओर से किया गया था।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेवा के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर नाम से एक अभियान चलाया गया और इस हमले के लगभग सभी दोषी आतंकवादियों को मार गिराया गया।
भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता पूर्वक कार्रवाई से देश की महिलाओं का मनोबल बढ़ा और देश की बहन बेटियों ने अपने भारतीय सेना का आभार व्यक्त करने के लिए इस सिंदूर शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया साथ ही देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के नाम आभार व्यक्त करते हुए तहसीलदार नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा गया।



