हेमू साय कि रीपोर्ट :-
बस्तर | पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 30.07.2025 को जुर्म जारयम पता साजी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि झोपडी पारा संजय गाँधी वार्ड निवासी युवराज दास अपने किराना दुकान में बैठ कर सट्टा पट्टी पर्ची लिखकर हार जीत का जुआ खेला रहा है
, कि सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया,
उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में पहुंचकर युवराज दास पिता भगवान दास उम्र 46 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड झोपडी पारा को हिरासत में लेकर तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से सट्टा पर्ची 12नग, नगदी रकम 1,360/- रु, एक नग पुराना इस्तेमाली पेन जप्त करते हुए उक्त आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय में पेश किया गया |
नाम आरोपी :- युवराज दास पिता भगवान दास उम्र 46 वर्ष निवासी झोपडी पारा संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
- निरीक्षक – लीलाधर राठौर
- उ. नि. – ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
- प्र.आर. – मयाराम कश्यप, सुनील मनहर,
- आरक्षक -परमानद भोयर, विजय तिर्की,प्रतिमा रावटे



