
संवाददाता ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट —
रतनपुर | रतनपुर मां महामाया मंदिर रोड पर नल का कनेक्शन विगत एक हाफते से टूटा पड़ा हुआ है जिसकी मरम्मत के लिए अभी तक कोई भी नगर पालिका की कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं जिस कारण निरंतर पानी रोड पर बह है और पानी व्यर्थ में ही रोड में बह रहा है जिससे लोगों की शिकायत है कि महामाया मंदिर रोड में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते हैं परंतु यहां टेप नल का कलेक्शन जो किसी कारणवश टूटा हुआ है |
जिसकी मरम्मत के लिए नगर पालिका की कोई भी कर्मचारी या अधिकारी का ध्यान इस नहीं पहुंच पा रही है जबकि इस रोड पर नगर पालिका की कर्मचारी एवं सफाई कर्मी इसी रास्ते से हमेशा गुजरना होता है फिर भी नल की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है जिस कारण है आसपास की दुकानों में पानी का भराव हो जाता है|
एवं रास्ते में पानी बहने के कारण दर्शनार्थी को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है एवं दुकानदारों को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सभी दुकानदारों की मांग है कि महामाया रोड में जो नल कलेक्शन टूटा हुआ है उसकी मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाए|



