Oplus_131072
मांगें पूरी होने तक शाम 5:30 बजे के बाद अतिरिक्त समय देने से इंकार
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीश मिश्रा
रायपुर। 5 डे बैंकिंग लागू करने तथा कर्मचारियों पर लागू अनुचित PLI (Performance Linked Incentive) के विरोध में इंडियन बैंक के जोन कार्यालय, रायपुर के कर्मचारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
कर्मचारी संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कर्मचारियों ने अपनी निर्धारित 8 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम 5:30 बजे से अतिरिक्त समय (ओवरटाइम) में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी नियमित ड्यूटी पूरी तरह करेंगे, लेकिन निर्धारित कार्य अवधि के बाद अतिरिक्त समय देने से इंकार करेंगे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5 डे बैंकिंग लागू करना तथा अनुचित PLI व्यवस्था में सुधार शामिल है। संगठन का कहना है कि इन मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है और मांगें पूरी होने तक निर्धारित ड्यूटी समय के बाद अतिरिक्त कार्य नहीं किया जाएगा।
इंडियन बैंक जोन कार्यालय, रायपुर के कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि वे प्रतिदिन अपनी 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी पूरी करेंगे और शाम 5:30 बजे के बाद अतिरिक्त समय देकर कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारी संगठन ने बैंक प्रबंधन से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।




