Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/दीपक ठाकुर
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में कृषि एवं सहकारिता से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित,पंडसरिया में आज विधायक भावना बोहरा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही कुल 229 गांव के 14853 किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण एवं 2946 नए किसान सदस्यों को शेयर का वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों की मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले, इसके लिए सहकारी शक्कर कारखाने को मजबूत करना और किसानों को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि कृषि को अधिक लाभकारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। किसानों को पूर्ण भुगतान मील इसके लिए हमने निरंतर प्रयास किया और विगत 5 वर्षों की तुलना में इस वर्ष हमने किसानों के बकाया भुगतान की राशि सबसे तेज रिकॉर्ड समय मे पूर्ण राशि का भुगतान किया। भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने तथा सहकारिता से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और म मुख्यमंत्री ल विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण और ग्रामीण विकास है। डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भावना बोहरा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में इस वर्ष किसानों को 40 करोड़ से अधिक की एफ.आर.पी. राशि का शत प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है। उन्होंने समस्त शेयर धारक गन्ना किसानों व नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है। हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले। किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।




