
होटल, रेस्टोरेंट ,भोजनालय व्यवसाई अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
नारायणपुर में आज समस्त होटल रेस्टोरेंट भोजनालय व्यवसाई अपनी समस्याओं को लेकर नारायणपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे, ईंधन व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने पर उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा है कि हमारी रोजी-रोटी में गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है इस व्यवसाय से आश्रित हमारे परिवार व श्रमिक, दुग्ध किराना, व्यवसाय पर भी गहरा संकट उत्पन्न हो रहा है , उन्होंने नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन को इस समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की है,



