बुलंद टाइम्स के लिए ब्यूरो चीफ अनीष मिश्रा की रिपोर्ट।
तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी (TWS) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेलकूद, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें भविष्य में समाज एवं देश के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टी. गोपी (गोपी भैया) की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब नई पीढ़ी को सही मंच, सम्मान और प्रोत्साहन मिले। उनकी प्रेरणादायी बातों ने बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक ड्रॉइंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों सहित विभिन्न प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी आगे भी समाजहित एवं प्रतिभाओं के विकास के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
बुलंद टाइम्स के लिए ब्यूरो चीफ अनीष मिश्रा की रिपोर्ट।





