गणेश भोय ब्यूरो चीफ
जशपुर पुलिस ने पकड़ा करोड़ो रुपए का,02 क्विंटल 07किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार*
*➡️ मामला थाना कांसाबेल अंतर्गत चौकी दोकड़ा का*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ आरोपी पिकअप से उड़ीसा से लेकर ला रहा था गांजा को*
*➡️पुलिस को गुमराह करने आम से भरे, ट्रे में छिपाकर रखा था अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को*
*➡️ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 व एक मोबाइल फोन को भी किया जप्त*
*➡️ मामले में पुलिस के द्वारा कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार 550 रु की जप्ति की गई है, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 3 लाख 50 हजार रु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपए तथा आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रु तथा 550 रु नगद है*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी -प्रेमनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ ग)*
*➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा जनवरी 26 से अब तक नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन करोड़ रुपए कीमत से अधिक 744 किलो 227 ग्राम गांजा,1840 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ,8.04 ग्राम ब्राउन शुगर,90 नग में 14 किलो गांजे के पौधा को जप्त करते हुए 27 आरोपी तस्करों के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, साथ ही 54 लाख रु से अधिक कीमत की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जा चुका है।*
—-00—-
➡️ उल्लेखनीय है कि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है इसी क्रम में जशपुर पुलिस को चौकी दोकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से दो क्विंटल से अधिक अवैध मादक प्रदार्थ सहित एक आरोपी तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.05.26 को चौकी दोकड़ा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में कच्चे आम को लोड कर, प्लास्टिक के कैरेट में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर, सुंदरगढ़ उड़ीसा के ओर से तपकरा दोकड़ा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तत्काल चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उसके द्वारा वाहन को न रोककर तेजी से कांसाबेल की ओर भगाने का प्रयास किया जाने लगा, उक्त वाहन को पकड़ने हेतु कांसाबेल पुलिस के द्वारा ग्राम ख़ुटेरा में रोड पर नाका बंदी की गई थी, जहां पुलिस को देख संदिग्ध पिकअप का चालक, यू टर्न लेकर पुसरा रोड होते हुए वापस दोकड़ा की ओर वाहन को भगाने लगा, इस दौरान पुलिस की टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी, अंततः पुलिस टीम ने बगिया दोकड़ा मुख्य मार्ग में बहाल जोर के पास उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को धर दबौचा। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली गई उसके ट्रॉली में प्लास्टिक की ट्रे में कच्चा आम भरा हुआ था, पुलिस ने जब आम को हटाया तो पाया कि आम के नीचे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटकर छुपाकर रखा गया था, इस प्रकार पुलिस ने 23 प्लास्टिक के कैरेट में आम के नीचे छिपाकर रखे कुल 207 पैकेट में, कुल 02 क्विंटल 07 किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को बरामद किया। संदिग्ध पिकअप में बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया व बताया कि वह उक्त मादक प्रदार्थ गांजा को सुंदरगढ़ उड़ीसा में एक व्यक्ति के पास से लेकर ला रहा था, जिसे लेकर उसे अंबिकापुर जाना था, वहां से एक अन्य व्यक्ति उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को लेकर उत्तर प्रदेश ले जाता। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है, मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी।
➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह से गांजे से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उसके कब्जे से 207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 व एक मोबाइल फोन तथा 550 रु नगद को भी किया जप्त गया। ➡️मामले में पुलिस के द्वारा कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार 550 रु की जप्ती की गई है, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 3 लाख 50 हजार रु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपए तथा आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रु तथा 550 रु नगद है।
➡️ पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक इग्नाशियूस एक्का, आरक्षक राकेश एक्का, जयप्रताप एक्का, रमेश मिंज व राजकुमार मनहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ ज्ञातव्य है कि डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने जनवरी 2026 से अब तक 03 करोड़ 24 लाख 55 हजार 550 रु कीमत की नशे के सामान को पकड़ा है, जिसमें अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के कुल 08 प्रकरणों में 744 किलो 227 ग्राम गांजा, नशीली कफ सिरफ के कुल 03 प्रकरण में 1840 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ, ब्राउन शुगर के एक प्रकरण में 8.04 ग्राम ब्राउन शुगर व गांजा पौधा उगाने के 01 प्रकरण में 90 नग में 14 किलो गांजे के पौधा को जप्त करते हुए 27 आरोपी तस्करों के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, साथ ही 54 लाख रु से अधिक कीमत की तस्करी में प्रयुक्त वाहन जिसमें 08 कार,01 पिकअप व 01 मोटर साइकिल शामिल हैं को जप्त किया जा चुका है। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप से करोड़ो रुपए का दो क्विंटल से अधिक अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस मामले में एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर रही है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी छोड़ा नहीं जावेगा, सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी*



