Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
छुरा/राजिम/फिंगेश्वर। पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे अंचल को तरबतर कर दिया है। फुलझर, घटारानी, मुरमुरा, पाण्डुका, राजिम, फिंगेश्वर, बेलटुकरी, भैंसातरा, कौदकेरा, सहसपुर तक लगातार झमाझम बारिश जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं, खेत लबालब हैं और सड़कें तालाब बन चुकी हैं।
किसानों के लिए वरदान –
खेतों में घुटने तक पानी भर गया है। धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत बनकर आई है। किसान खुश हैं, उनका कहना है – “पिछले साल पानी की कमी से फसल खराब हुई थी, इस बार बम्पर पैदावार होगी।” पूरे छुरा और फिंगेश्वर ब्लॉक में धान लहलहा रहा है।
लेकिन सड़कों ने रोकी रफ्तार, विकास की खुली पोल –
बारिश ने प्रशासन और ठेकेदारों के विकास के दावों की पोल खोल दी है।
1. राजिम-पत्थरा मार्ग – पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह 2-2 फीट के गड्ढे, गड्ढों में पानी भरा हुआ है। यात्रियों को पता ही नहीं चल रहा सड़क कहां है और गड्ढा कहां।
2. राजिम-बेलटुकरी-भैंसातरा-कौदकेरा-सहसपुर मार्ग – इस मार्ग की हालत तो सबसे ज्यादा खराब है। सड़क पर घुटने तक कीचड़ और पानी जमा है। बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऑटो, पिकअप फंस रहे हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे कीचड़ में लथपथ होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। कई गांवों में स्कूल बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। रोजी-मजदूरी करने वाले ग्रामीणों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है अगर 15 दिनों के भीतर सड़क नहीं सुधरी तो राजिम में चक्काजाम और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
फिलहाल बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और भारी बारिश की चेतावनी दी है।




