सी एल साहू की रिपोर्ट:-
उत्तर बस्तर कांकेर| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर सर्वे कार्य 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। साथ ही 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि से 28 नवंबर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे तथा 06 जनवरी को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



