सी एल साहू की रिपोर्ट:-
उत्तर बस्तर कांकेर| खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल दिवस का अयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के सभी स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में फुटबॉल तथा इण्डोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।



