मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
कोण्डागांव| कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के नेतृत्व में 29 अगस्त 2024 को पूरे जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 04 सितम्बर को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा इस दौरान मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भ्रमण करते हुए 01 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेडाजॉल का सेवन कराया जायेगा।
माप-अप दिवस के दिन 04 सितम्बर को छूटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेडाजॉल का सेवन कराया जायेगा। इसके लिए जिले में 235873 कृमि नाशक दवा खिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिले को 240300 एल्बेडाजॉल गोली प्राप्त हुआ है। सभी विकासखण्डो में एल्बेडाजॉल गोली उपलब्ध करा दी गयी है। इस अभियान हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार प्रचार किया जा रहा है।
इसके साथ ही जिले में जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक 20 अगस्त 2024 को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। जिसमें शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य विभाग को उक्त अभियान में समन्वयक कर कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए थे।



