सी एल साहू की रिपोर्ट:-
कांकेर| चारामा के आगे मरकाटोला घाट मे हाइवे मे आज 28 अगस्त को सुबह लगभग 9 बजे कांकेर रोडवेज की यात्री बस के चालक ने अपने सामने चल रही ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं केबिन मे सवार लोगो को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।




