सी एल साहू की रिपोर्ट;-
उत्तर बस्तर कांकेर | जिला कांकेर के फड़ मुंशि संघ ( अध्यक्ष- ललित उईके,सचिव- राजकुमार कांगे,कोषाध्यक्ष- धर्मपाल मंडावी एवं अन्य)के द्वारा वन मंडल अधिकारी कांकेर को पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया है कि भाजपा सरकार की चुनाव से पहले जो दिए गए घोषणा पत्र में बिंदु क्रमांक 11 में दर्शाया गया था कि फड़ मुंशीयों को अतिरिक्त कमीशन कमीशन के अलावा 25000 तक वार्षिक मानदेय दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद भी तेंदूपत्ता सीजन 2024 का कार्य हो चुका है और मुंशीयों का कमीशन एवं मानदेय अभी तक नहीं मिला है जिसमें फंड मुंशीयों में काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है, और अभी तीज त्यौहार का सीजन भी सामने है।
संघ ने कहा है कि अगर जल्दी कमीशन एवं बोनस नही दिया गया तो आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।



