सुरेश सोनी की रिपोर्ट;-
नारायणपुर| जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं ऐसे ही एक घटना नारायणपुर के मेन रोड में व्यवसायी शांतिलाल जैन की दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे लगने के बावजूद चोरों ने की बाईक चोरी, लगातार शहर में चोरी की घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं|
बढ़ती हुई घटनाओं पर व्यवसायियों ने चिंता जाहिर की, दुकानदार ने बताया कि यह घटना करीबन शाम-शाम की है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर देने की बात कही, शांति ज्वैलर्स के सामने खड़ी बाइक सुपर स्प्लेंडर नीले रंग की बाइक cg19bm 5276 नंबर की शाम के करीबन चोरी हुई शांतिलाल जैन ने कहा है कि पता बताने वाले को उचित नाम दिया जाएगा,



