अमित दुबे की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। भाजपा सरकार के 9 माह के राज में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, CM और गृहमंत्री का फूंका पुतला…
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में सोमवार को प्रेसवार्ता उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। हर दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता हैं उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। , बिलासपुर, एंवम राजधानी में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिए।
8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुए हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गई। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया, जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिए उसके बाद जांच होनी चाहिए। भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते है। ऐसे ही प्रदेशभर में कई मामले हैं।
काली पट्टी बांधकर नेहरू चौक पर धरने बैठें
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूर करेंगे। जिसको लेकर मंगलवार 3 सितंबर को नेहरू चौक पर जिला स्तरीय काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया जाएगा



