अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
जबलपुर मध्यप्रदेश| बाल मित्र समूह की संचालिका व संरक्षक मेघा पवार ने कहा कि श्रेयश का जाना पूरे जबलपुर के लिए बहुत दुखी करने वाली घटना है । श्रेयस एक बहुत अच्छा कलाकार तो था ही साथ ही साथ निजी जीवन में भी बहुत अच्छा इंसान था सबके साथ प्यार से हंसीं खुशी रहता था । सब उससे बहुत प्यार करते थे और सब उसे उत्साह देते थे सभी का साथ उसे मिलता रहा चाहे नगर वासियों की बात हो या राजनेताओं की सब श्रेयस को हमेशा सपोर्ट करते रहे अपना साथ और आशीर्वाद देते रहे। मैंने भी बहुत भावनात्मक समय बिताया उसके साथ और अब ये यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा है कि वो हम सब को छोड़कर चला गया है।
श्रेयस की खूबी
श्रेयस बारमते‘ फिल्म ‘पा’ के औरो की तरह फेमस थे। जिसमें औरो नामक 12 साल का एक बच्चा प्रोजेरिया नामक की बीमारी पीड़ित बताया गया। इस बीमारी में व्यक्ति बहुत तेजी से बूढ़ा होता है। पा फिल्म के किरदार में औरो यानि अमिताभ बच्चन बुद्धिमान और तीक्ष्ण बुद्धि वाला बालक है। मानसिक रूप से बच्चा लेकिन शारीरिक रूप से ज्यादा उम्र का दिखाई देता है, लेकिन वो अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से सबका दिल जीत लेता है।
जीवन में हर कदम उत्साह से आगे बढ़ाने की चाह रखने वाले श्रेयश बारमाटे ने एक बार कहा था कि “हर साल एक उपहार है, और मैं अपने आस-पास के सभी लोगों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं संगीत के प्रति अपने जुनून को पूरा करने और अपनी पढ़ाई जारी रखने की योजना बना रहा हूं।”



