गुंडरदेही | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के अध्यक्षता में एक दिवसीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत विषय पर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतो से उपस्थित मितानिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया , प्रशिक्षण में मुख्य रूप से टीबी रोग के लक्षण, संभावित मरीजों की जांच, उपचार व शासन द्वारा मरीजों को दिए जा रही अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई, निक्षय मित्र, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित मापदंड पर विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में 1जनवरी 2024से 31अगस्त 2024 तक कुल संभावित मरीजों की जांच रिपोर्ट के आधार पर समीक्षात्मक जानकारी साझा किया गया साथ जिन पंचायतों में टीबी जांच अपेक्षानुरूप कम है ऐसे पंचायतों अतिशीघ्र सघन टीबी जांच कार्यक्रम चलाने निर्देशित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला क्षय नियंत्रण केंद्र बालोद से पी पी एम शायरा मैडम, एस टी एस पुखराज चहांदे सर, पिरामल टीम,टीबी चैंपियन व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



