डे नारायण सिंह बघेल की रपोर्ट :-
नारायणपुर | जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों का वित्तीय वर्ष 2023-24 का एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016 से 2024 में क्रियान्वित कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण एवं विशेष ग्रामसभा में प्रतिवेदन का वाचन किया जाएगा। मनरेगा अंतर्गत कल से ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण होंगे और नियत समय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित होंगे। सभी सचिव और रोजगार सहायकों को अपने अपने ग्राम पंचायत में निर्धारित समय अनुसार सामाजिक अंकेक्षण करने हेतु अंकेक्षण दल को सहयोग प्रदान करने निर्देशित किया गया है।
ग्राम पंचायत कुकड़झोर, करलखा, गढ़बेंगाल और माहाका में 23 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार बम्हनी, छिनारी, नेलवाड़ और पालकी में 28 सितम्बर को, करमरी, आमासरा, कुढ़ारगांव और दुग्गाबेंगाल में 07 अक्टूबर को, बोरपाल, नाउमुंजमेटा, दण्डवन और गरांजी में 11 अक्टूबर को, आमगांव, हलामीमुंजमेटा, बागडोंगरी और बिंजली में 16 अक्टूबर को, फरसगांव, खड़कागांव में 21 अक्टूबर को, 22 अक्टूबर को केरलापाल में, 23 अक्टूबर को टिमनार में, 26 अक्टूबर को देवगांव और कोरेण्डा में, 25 अक्टूबर को बड़गांव में, मातला में 28 अक्टूबर को और बड़ेजम्हरी, ताड़ोपाल और एड़का में 30 अक्टूबर को किया जाएगा।
सर्व क्रियान्वयन एजेंसी उक्त ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण हेतु मनरेगा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में संपादित कार्यों के लिये संधारित अभिलेख, स्वीकृत कार्यों की सूची, मस्टररोल, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति आदेश, माप पुस्तिका, वेजलिस्ट, एफ.टी.ओ. नम्बर, संधारित समस्त पंजी, बिल वॉउचर, कार्यों का सी.सी. रिपोर्ट, कार्यों के दौरान तीन स्तरों की फोटोग्राफ्स, ग्रामसभा द्वारा अनुमोदित कार्य योजनाओं की प्रति सामाजिक अंकेक्षण इकाई को 02 दिवस के भीतर उपलब्ध करावें एवं सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।



