अमरसिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
बालाघाट |महावीर भवन में समीक्षण ध्यान योग शिविर का आयोजन 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया । प्रातः 7.15 से 8.15 तक उदयपुर ( राजस्थान) से आयें डा. सत्यनारायण शर्मा एवं डा. आभा किरण गांधी के कुशल मार्ग दर्शन में समीक्षण ध्यान व योग का अभ्यास कराया जाता है एवं दोपहर में 2 .00 बजे से 4.00 बजे तक विभिन्न रोगों का , बिना दवा के एक्यूप्रेशर विधी के द्वारा उपचार किया जाता है ।
वही नगर के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर विधी से उपचार करने वाले हरिचंद नागेश्वर का सहयोग भी जनमानस को सतत मिल रहा है । अनेक महिला व पुरुषों ने एक्यूप्रेशर विधी से उपचार कराके जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द, कमर दर्द, एवं शरीर के विभिन्न भागों के दर्द से निजात पाया है । स्थानक वासी श्रावक संघ संरक्षक सोहन वैद्य ने नगर सभी सर्व समाज से आग्रह किया है कि वे इस शिविर में शामिल होकर ध्यान व योग से शरीर के भीतर के रोगों को दूर करें और एक्यूप्रेशर उपचार से वाह्य रोगों का शमन करें ।



