अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | नवरात्रि पर इस बार भी शहर पूरी तरह उत्सव में डूबने को आतुर दिखाई दे रहा है। रतनपुर में परंपरागत गरबे की धूम मचेगी, वहीं कई स्थानों पर डांडिया-गरबा रीमिक्स की तर्ज पर युवाओं को थिरकने का मौका मिलेगा शहरवासी के साथ आयोजक भी इसकी तैयारी में हैं। गरबा को लेकर युवा युवती इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने अभी से रिहर्सल करना शुरू कर दी है।
शारदीय नवरात्रि में देवी की विशेष महिमा रहती है इसलिए देवी मंदिरों में विशेष साज-सज्जा चल रही है। वहीं गली-मोहल्लों में दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र में गरबा-डांडिया का बहुत महत्व गरबा-डांडिया क़े बिना उत्साह अधूरा है इस लिए सभी को शारदीय नवरात्र इंतजार रहता है ।गरबा रास क़े लिए युवतियां व महिलाएं ‘चणियां-चोड़ी तो युवा ‘केडिय़ा, हैरम की बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। पहले रास-गरबा सिर्फ गुजरात प्रांत तक सीमित था। वर्तमान में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि यह क्षेत्र व समाज विशेष क़े परप्परा को सजॉय हुए देश के कोने-कोने में पहुंच गया है।
नवरात्र के नजदीक आते ही रतनपुर शहर के यूथ डांडिया ग्रुप की ओर से गरबा व डांडिया की तैयारी जोरो पर है इस बार ट्रेडिशनल थीम पर ही मां की भक्ति के रंग में रंगी नजर आएंगी। रतनपुर में हर साल गरबा डांडिया की धूम रहती है। क्लब से जुडे लोग पुरुष महिलाएं कप्पल,गरबा डांडिया के लिए नवरात्र के आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस बार सभी ने अपनी अलग-अलग थीम पर गरबा गायन व डांडिया नृत्य करने की तैयारी में है।
5 से 6 अक्तूबर रतनपुर मे डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डांसगरबा, बेस्ट कपल डांस, ग्रुप डांस के साथ-साथ बेस्ट ड्रेस किड व बम्पर लकी ड्रॉ, डांडिया डेकोरेशन, फन एक्टिविटी, नॉन स्टाप डीजे के कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
क्लब की सदस्यों ने बताया कि 5 व 6अक्तूबर को गरबा गायन और डांडिया नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल थीम रखी गई है। इसमें महिलाएं गरबा ड्रेस व लहंगा चुनरी थीम में नजर आएंगी। नव यूथ डांडिया 2024 रतनपुर मिलकर एक साथ डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा।



