सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर |प्रधान जिला सत्र न्यायधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशानुसार बाल दिवस के अवसर पर विशेष शिविर केंद्रीय विद्यालय एजुकेशन हब गरांजी नारायणपुर में आयोजित किया गया।
शिविर में रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर श्री चंद्र प्रकाश कश्यप के द्वारा संविधान में प्रदत मिल अधिकार व मूल कर्तव्य मूल अधिकार में अनुच्छेद 23, 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार 14 वर्ष के नीचे बालकों को जोखिम पूर्ण कार्य में नहीं रखा जाएगा। निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अनुच्छेद 21 (क) में प्राप्त है, जिसमें 6 से 14 वर्ष के बालकों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।
पलकों का मूल कर्तव्य है कि 6 से 14 वर्ष के बालकों को शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करंे। बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम बाल विवाह अवरोध अधिनियम के अंतर्गत लड़का का उम्र 21 वर्ष लड़की का उम्र 18 वर्ष विवाह के लिए होना अनिवार्य है। कम उम्र में विवाह करना इस अधिनियम के अंतर्गत अपराध होता है और विवाह का सहयोग करने वाले व्यक्ति भी अपराधी होते हैं।
पॉक्सो अधिनियम, गुड टच बाद टच के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया। साथ ही साथ नशा मुक्त और भारत अभियान के अंतर्गत नशा करने से शरीर या जीवन को होने वाले नुकसान व नशा से होने वाले अपराध के संबंध में जानकारी दिया गया। स्वापक अवसाधी मन प्रभावी अधिनियम छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के संबंध में विस्तार पूर्वक विधिक जानकारी दिया गया।
पी एल वी सालेहा परवीन थाना नारायणपुर के द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है कबसे मनाया जाता है आज के बच्चे आधुनिक भारत देश का निर्माता होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने की पात्रता में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के सदस्य, स्त्री, बच्चे, जेल अभिरक्षा में रहने वाले व्यक्ति उसके अतिरिक्त डेढ़ लाख के नीचे रहने वाले व्यक्ति आते है, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के संबंध में विधिक जानकारी दी गई।
पी एल वी रूपाली बघेल थाना कोहकमेटा में द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का टोल फ्री नं 15100 व न्याय तक आपकी पहुंच, न्याय सबके लिए एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नं 1098 के संबंध में विधिक जानकारी दी गई। पी एल वी घासी राम नेताम के द्वारा भी विधिक जानकारी दिया गया। शिवर में केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर के प्रभारी, प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



