सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला नारायणपुर में नर्सिंग ऑफिसर, मनोविज्ञानी, दंत चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सक, प्रोग्राम एसोसिएट पीएमडीटी और टीबी, ब्लॉक मेनेजर अकाउंट, स्टॉफ नर्स एसएनसीयू, फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स एनआरसी,
सेक्रेटरियल असीसटेंट एफएलए, फिजियोथैरेपिस्ट, लैबोरेटरी टेक्निशियन डीपीएचएल, नेत्र रोग विशेेषज्ञ, प्रयोगशाला सहायक, सचिवीय सहायक आदि पदों पर संविदा आधार पर पूर्ति किया जाना है।
अभ्यर्थी संविदा रिक्त पद, वेतनमान, आवश्यक योग्यता, भर्ती नियम, चयन प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in से अवलोकन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के पते पर स्पीडपोस्ट, पंजीकृत डाक
एवं स्वयं के द्वारा 05 ये 25 दिसम्बर 2024 सायं 05 बजे तक निर्धारित शुल्क एवं दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



