नारायणपुर | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के प्राथमिक और माध्यमिक परिसरों में दूषित पानी की समस्या ने पिछले कुछ दिनों से छात्रों और शिक्षकों को परेशान कर रखा था।
खराब नल के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे विद्यार्थियों को साफ पानी के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
इसकी जानकारी मिलते ही वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने 13 दिसंबर को तत्काल निर्देश जारी कर नल की मरम्मत करवाई।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब छात्रों और शिक्षकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि वर्तमान में पानी से संबंधित कोई समस्या नहीं है।
नल की मरम्मत के लिए किए गए त्वरित प्रयासों से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को राहत मिली है।
स्थानीय अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है।



