सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | उच्च शिक्षा में सुनहरे अवसर पर एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस व्याख्यान का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नानकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर में आयोजित किया गया एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्फ।ब् प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार यादव ने किया।
महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित इस व्याख्यान में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टीज, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के डॉ. सन्नी कुमार गोंड़ (सहायक प्राध्यापक) को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आने और इसमें अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सन्नी ने सर्वप्रथम शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा कैरियर बनाने के साथ ही सशक्त नागरिक, सशक्त समाज और व्यक्तिगत विकास में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक शिक्षित नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्चतम शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने उसमें कैरियर के असीम संभावनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद वे सहायक प्रध्यापक, शोध फैलो, शोध वैज्ञानिक, पोस्ट डॉक्टरल फैलो, शिक्षा नीति विश्लेषक, सरकारी सलाहकार, कैरियर काउंसलर आदि को कैरियर के रूप में चुन सकते हैं।
कार्यक्रम के आयोजन पर प्फ।ब् प्रभारी राजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों को नए विषयों के बारे में जागरूक बनाते हैं और उनके कैरियर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा जिससे विद्यार्थी लाभांवित होते रहेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर डॉ. सुमित श्रीवास्तव, संतोष कुमार राव व ग्रंथपाल संजय कुमार पटेल एवं अन्य सहायक प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की परिकल्पना डॉ. हरि शंकर कुमार द्वारा किया गया। मंच संचलान एवं आभार व्यक्त डॉ. विजय लाल तिवारी द्वारा किया गया।



